कोरबा। कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास एक व्यक्ति का शव पाया गया है। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
कटघोरा थानांतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूल के पास उस वक्त सनसनी फैल गई जब मॉनिंग वॉक पर निकले लोगों ने एक व्यक्ति के शव को देखा। लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। नाली के स्लैब के उपर व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु कर दी। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। मृतक की उम्र करीब 60 वर्षीय बताई जा रही है। व्यक्ति की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है पुलिस इसकी जांच कर रही है।
पुलिस की माने तो घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जारी है कि मृतक कब कैसे और किन परिस्थितियों में उसे जगह पर पहुंचा हुआ है इसके अलावा आसपास गांव में कोटवार और व्हाट्सएप के माध्यम से फोटो भेज कर पहचान कार्यवाही में पुलिस जुटी हुई है।
80
