उड़नदस्ता की टीम ने दो कोचियों के गोदाम से 225 बोरा अवैध धान किया जब्त

by Kakajee News

रायगढ़। छत्तीसगढ़ मे 14 नवंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ ही रायगढ़ जिले मे एक के बाद एक अवैध धान के मामले सामने आने लगे हैं, ताज़ा घटना क्रम मे उड़नदस्ता की टीम ने दो कोचियों के गोदाम मे अवैध रूप से भंडारण कर रखे गए 225 बोरा अवैध धान को जब्त किया है। उक्त मामला खरसिया विधानसभा क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले मे धान खरीदी की शुरुआत होते ही विभागीय टीम धान मंडियो तक अवैध धान न पहुंच सके इसके लिए निगरानी बनाते हुए जिले मे अवैध धान का कारोबार करने वाले लोगों पर नज़रें ज़माए हुए है। जिसके परिणाम स्वरुप उड़नदस्ता की टीम कोचिंयो पर एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। इसी बीच राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता निगरानी को सुचना मिली की रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम देहजरी व डोमनारा में दो कोचियों के द्वारा गोदाम में अवैध रूप से धान भंडारण कर रखा गया है।
इस सुचना के आधार पर पहले विभागीय टीम ने देहजरी के रहने वाले रमेश कुमार गर्ग के गोदाम में छापा मारा, जहाँ उन्हें जांच के दौरान 25 बोरा मे 10 क्विंटल अवैध धान मिला। इसके बाद टीम ने खरसिया क्षेत्र के ही डोमनारा मे रहने वाले भविक्षण साव के गोदाम मे भी छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को यहां 200 बोरी मे 80 क्विंटल अवैध धान मिला। धान के सम्बन्ध मे पूछताछ के दौरान भविक्षण साव के द्वारा जवाब नही दे पाने के कारण उक्त धान को जप्त कर लिया गया है।
बहरहाल खाद्य विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता निगरानी टीम ने दोनों ही जगहों से कुल 225 बोरा धान जप्त करते हुए दोनों कोचिया के खिलाफ मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts