जगदलपुर. परपा थाना क्षेत्र के ग्राम भेजरीपदर और एर्राकोट के बीच में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार पिकअप और कमांडर में टक्कर हो गई, इस घटना में जहाँ एक महिला की मौत हो गई, वही करीब पांच से अधिक लोग घायल हो गए है, घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुँच घायलों को अस्पताल ले जाने में जुट गई, इसके अलावा पिकअप चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है,
मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि इरिकपाल के ग्रामीण सोमवार की सुबह गाँव के ही कमांडर में सवार होकर तोकापाल के बाजार में शामिल होने के लिए सुबह 10 बजे निकले थे, अचानक से एर्राकोट पंचायत के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने कमांडर से जा टकराई, इस हादसे में गीता, चंपा, रूडी घायल हो गई, जबकि इस हादसे में चिमलो की मौके पर ही मौत हो गई,
घटना की जानकारी लगते ही परपा पुलिस मौके पर पहुँच घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकाज भेजा गया, वही अन्य घायलों को भी लाये जाने की बात कही जा रही है, इसके अलावा कई लोग घटनास्थल से चले गए, फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही घायलों को अस्पताल ले जाने की बात कह रहे है,
70
