डिग्री कालेज में नही है छात्र-छात्राओं के लिये टायलेट की व्यवस्था, परेशान छात्र-छात्राओं कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

by Kakajee News

रायगढ़। शासकीय डिग्री कालेज में छात्रों के लिये बाथरूम के अलावा अन्य सुविधाओं की व्यवस्था नही होनें पर आज छात्रों ने एक ज्ञापन के माध्यम से जिला कलेक्टर को अवगत कराया और उन्होंने मांग की है कि पढाई के दौरान इन समस्याओं के चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और लंबे समय से कालेज प्रबंधन को अवगत कराये जाने के बाद भी कालेज परिसर के भीतर टायलेट के अलावा पढ़ाई में आने वाली कई दिक्कतें जिनको दूर नही किया जा रहा है।
ज्ञापन सौंपने आई छात्रा ने बताया कि हमारे महाविद्यालय में फंड होनें के बावजूद हमारी मांगे और हमारी जरूरतें पूरी नही हो पा रही है। बाथरूम में पानी, साफ-सफाई और दरवाजे की समस्या है। साथ ही साथ पीने की पानी की भी समस्या है, और उनकी क्लास भी रिगुलर नही हो पा रही है। जब तक हमारी मांगे पूरी नही हो जाती हम आंदोलन करते रहेंगे हार नही मानेंगे।
एबीवीपी कार्यकर्ता शिवम मिश्रा ने बताया कि डिग्री कालेज के छात्रों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां की समस्याओं को लेकर उनके द्वारा कई बार प्राचार्य को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत करा चुके हैं इसके बावजूद उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। जिससे विवश होकर आज उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपना पड़ा। हमारी मांग पूरी नही हुई तो चक्काजाम जैसे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
अभाविप के सदस्य आज यहां पहुंचे थे, अग्रणी महाविद्यालय में जो अव्यवस्था है, उसके संबंध में ज्ञापन सौंपने आये थे। उनके द्वारा जो समस्या से अवगत कराया गया है, कलेक्टर सर को इस मामले से अवगत कराया जाएगा। हमारी कोशिश रहेगी उनकी समस्याओं का जल्द से समाधान कर लिया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment