जाल लगा रहे मछुआरे की झील में डूबने से मौत

by Kakajee News

बिलासपुर जिले में तलाई थाना के तहत मलराओं में गोबिंद सागर झील में मछली पकड़ने के लिए जाल लगाने गए एक मछुआरे की डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा कि मछुआरा अपनी नाव से झील में जाल बिछा रहा था। तभी पांव फिसला और झील में गिर गया। हादसा शुक्रवार को देर शाम को हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम घुमारवीं अस्पताल में करवाया। मृतक की पहचान सुंदर सिंह(60) निवासी गांव गाह डाकघर मलराओं तहसील झंडूता बिलासपुर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।

Related Posts

Leave a Comment