जिले में साल के अंतिम वर्ष में सड़क हादसों का ग्राफ काफी बढ़ गया है। रोजाना कई हो रहे हैं,जिसमें लोगों की मौत हो रही है। बीती रात उरगा थाना के पास तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन ने सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक कौन है और कहां का रहने वाला है इस संबंध में किसी तरह की जानकार नहीं मिल सकी है। हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात भारी वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद उरगा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है,जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि घटना देर रात की है जहाँ तेज रफ्तार भारी वाहन ने चपेट में लेने के बाद मौके से फरार हो।गया जहाँ राहगीर सड़क पर ही पड़ा रहा अधेला होने के कारण काफी समय बाद एक बाइक सवार की नजर पड़ी और देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी जहा मौके पर पहुच घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कालजे रवाना किया गया।
घटना उरगा थाना के पास हुआ है उरगा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
मृतक का उम्र लगभग 30 साल बताया जा रहा है पुलिस अनुमान लगा रही है कि ट्रक चालक या फिर हेल्फर भी हो सकता है आसपास गांवों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है वही ट्रक चालकों से पूछताछ की जा रही है।
