ओपी चैधरी के भूपेश बघेल से पूछे पांच सवाल, बेटे के फंसने के बाद कांगे्रस पार्टी को सामने लाना गलत, जिले में हो रही केवल विकास पर राजनीति

by Kakajee News

रायगढ़।रायगढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ के वित्त एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चैधरी ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा हमला करते हुए एक साथ पांच सवाल पूछे हैं, इतना ही नही ओपी चैधरी ने भूपेश बघेल पर यह भी आरोप लगा दिया कि बेटे के फंसने के बाद कांगे्रस को सामने ला कर वे क्या दर्शाना चाह रहे हैं और वे बतायें कि उनका बेटा कांगे्रस में किस पद पर है। इतना ही नही उन्होंने अपने क्षेत्र के विकास के साथ-साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हो रहे कार्यो पर भी जवाब दिया और बताया कि जनता के लिये वे हर स्तर पर विकास के कार्यो के लिये प्रतिबद्ध है और इसके लिये वे राजनीति नही बल्कि पांच सालों में जो कांगे्रस ने नही किया वो करने के लिये वो लगातार लगे हुए हैं। आज जिला भाजपा कार्यालय में
आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने ये बात कही है। बातचीत के दौरान वित्त मंत्री ओपी ने कहा कि ओपी ने कहा कि पुत्र मोह में भूपेश बघेल ने पूरे कांगे्रस को झोंक रखा है। यह पूरा प्रदेश आज देख रहा है। भूपेश बघेल से भारतीय जनता पार्टी सवाल करती है, कि उनका बेटा किस पद पर है जो आज कांगे्रस इस तरह का प्रदर्शन कर रही है। इन्होंने किस-किस तरह से भ्रष्टाचार किया, किस तरह छत्तीसगढ़ महतारी को लूटा, किस तरह से इन्होंने गांधी परिवार के एटीएम के रूप में छत्तीसगढ़ को तबाह करने का काम किया। ओ पी चौधरी ने कहा कि
इन्होंने कोयला आबंटन के लिये कई पत्र लिखे हैं, परमिशन दिलाई है, उन सब को हम आपके समक्ष रखकर झूठ का पर्दाफाश करेंगे। ये वो लोग है जो पीएससी में घोटाला किये, सीबीआई जांच चल रही है लोग जेल के सलाखों के पीछे हैं।
जब वे मुख्यमंत्री थे उनका शासन था तब उन्होंने कहा था पेड कटाई का जो विरोध कर रहे हैं। वो अपने घरों की बिजली बंद कर दें। आप सभी ने भूपेश बघेल का यह वीडियो देखा ही होगा। सारे नियमों को धत्ता बताते हुए इन्होंने हंसदेव के जंगल को भू एरिया घोषित करने का काम कांगे्रस सरकार में हुआ। ओपी ने कहा कि कांगे्रस हर अपराधी के पीछे खड़े होगी जैसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे के लिये खडी हुई है। इन बातों का जवाब कांगे्रस को देना चाहिए। गारे पेलमा को लेकर हमने जो पांच सवाल किये हैं उसका भी जवाब कांगे्रस को देना चाहिए। आप किसी चीज का विरोध कर रहे तो सबसे पहले आप जवाब दीजिये आपका कृत्य क्या है। छत्तीसगढ की जनता को गुमराह करने का कार्य ना करें।
पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिले से विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में टैक्स के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार को मिल रहा है और इस आय के विपरीत जितना जिले को मिलना चाहिए था वो कभी नहीं मिला, इस पर वो लगातार प्रयास करते आ रहे हैं। जिले में विकाश कार्यों के लिए सरकार सजग है और इसके लिए राजनीति ठीक नहीं है।

Related Posts

Leave a Comment