संभागीय आबकारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, सदानंद यादव के कब्जे से 18 लीटर महुआ शराब जप्त

by Kakajee News

आबकारी सचिव सह आबकारी आयुक्त श्रीमति आर संगीता मैडम द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य में तथा उपायुक्त आबकारी श्री विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19.12.2024 को गस्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना लखनपुर निवासी सदानंद यादव के दुकान से 18 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।। आरोपी सदानंद यादव से 18 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)34 (2) एवं 59(क) के तहत गिरफ्तार कर रिमांड के लिए माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में आबकारी उप निरीक्षक टी आर केहरी एवं मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारु राम,अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी व संगीता उपस्थित रहे।

Related Posts

Leave a Comment