101
दुर्ग। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में सड़क हादसे में आईजी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक की मौत हो गई।आरक्षक देर रात बाइक से अपने घर जा रहे थे इसी दौरान अचानक बाइक समेत आरक्षक सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
आईजी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र तिवारी स्मृति नगर से अपने घर दुर्ग हरि नगर जा रहे थे इसी दौरान आरक्षक सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराए इस घटना में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक आरक्षक उपेन्द्र तिवारी वर्ष 2007 बैंच का सिपाही है। जो मूलत: उत्तर प्रदेश गोरखपुर का रहने वाला है। स्मृति नगर चौकी पुलिस मामला दर्ज का विवेचना में जुट गई है।
