पिता को नही था मालूम कि बेटा पुलिस लाइन में चला रहा था वाहन, शाम को मिली मौत की खबर

by Kakajee News

जगदलपुर. बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बेली में हुए आईडी ब्लास्ट में एक आम ड्राइवर भी शहीद हो गया, इस घटना के बारे में परिजनों को पता ही नही था, देर शाम जब बीजापुर पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों के ऊपर दुखो का पहाड़ टूट गया, पिता को इस बात की भी जानकारी नही थी कि उसका बेटा पुलिस विभाग में वाहन चलाने का काम कर रहा था,
मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़े आरापुर निवासी कमल साय राना का सबसे छोटा बेटा तुलेश्वर राना 25 वर्ष कुछ समय तक नगरनार स्थित एनएमडीसी में वाहन चलाने का काम करता था, अचानक से वहां से कुछ माह पहले ही पुलिस लाइन में वाहन चलाने का काम करने लगा, वीआईपी दौरा या फिर जवानों को लाने ले जाने का काम तुलेश्वर के द्वारा किया जा रहा था, तुलेश्वर अपने दोस्तों के साथ जगदलपुर में ही कही एक किराए के मकान में रह रहा था, आखरी बार 20 या 22 दिसम्बर को अपने घर गया था, जहाँ अपने परिजनों से बात करने के बाद चला गया, 4 भाई बहनों में तुलेश्वर को छोड़ सभी भाई बहन की शादी हो चुकी थी, आज सुबह भी तुलेश्वर की अपनी माँ से बात हुई, उसके बाद उसने अपने स्टेटस में अपनी एक फोटो भी शेयर की, लेकिन सोमवार की दोपहर को तुलेश्वर को बिल्कुल भी अहसास नही हुआ की आज के बाद वह अपने घर नही जा पायेगा, नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईडी की चपेट में आने से 8 डीआरजी जवान के साथ ही वाहन चालक तुलेश्वर राना ने भी अपनी जान गवा दी,

पिता को पता ही नही था बेटा कहा चला रहा है वाहन
मृतक तुलेश्वर राना के पिता कमल साय राना ने बताया कि उसे पता था कि उसका बेटा नगरनार एनएमडीसी में वाहन चला रहा है, उसे इस बात की बिल्कुल जानकारी नही थी, की आज के बाद उसका बेटा वापस नही आएगा,

अनजान नंबर से आया फोन कहा आ जाओ बीजापुर
कमल साय ने बताया कि सोमवार की शाम को अचानक एक अनजान नंबर से फोन आया कि आपका बेटा शहीद हो गया है, आप सभी बीजापुर आ जाओ,

गाँव मे छाया मातम
तुलेश्वर के मौत की खबर लगते ही गाँव मे मातम छा गया, वही तुलेश्वर के घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई, इसके अलावा पिता को अब भी यकीन नही हो रहा है कि उसका सबसे छोटा बेटा अब इस दुनिया मे नही रहा है, बीजापुर में पीएम के बाद शव परिजनों को मंगलवार को सौप दिया जाएगा, जहाँ गाँव मे पूरे रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा,

Related Posts

Leave a Comment