कोरबा। जिले के दूरस्थ क्षेत्र कोरबी की घटना है जहां एक युवक को गोली मारने की बात सामने आ रही है इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे बिलासपुर रेफर करने की बात कही जा रही है। बता जा रहा है कि देव शाम युवक किसी काम से जा रहा था इस दौरान कुछ युवकों ने उसे पर हमला कर दिया जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसके पीठ के पीछे रीड की हड्डी में गोली लगी है इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई और घायल को किसी तरह अस्पताल के लिए रवाना किया गया वहीं इसकी सूचना संबंधित पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंचे जांच कार्यवाही शुरू की गई बताया जा रहा है कि घायल युवक कि युवक पर अज्ञात लोगों ने चलाई गोली घटना के बाद आरोपी फरार हो गए है।
घायल युवक को गोली सीधे युवक के पीठ के रीढ़ की हड्डी में घुसी जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई है।किसने मारी गोली नही देख पाया।घायल युवक को कटघोरा के जीवांश अस्पताल में कराया गया भर्ती हालत बिगड़ने के बाद रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि कोरबी चौकी के बुढ़ापारा का रहने वाला है मृतक कृष्णा पांडे नामक युवक घायल है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और संबंधित थाना चौकी के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आसपास नाकेबंदी कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
