61
बिलासपुर के रायपुर रोड में एक चलती कार पर अचानक आग लग गई आग लगने के बाद कर सवार तत्काल कार से उतर कर अपनी जान बचाई आगजनी मे कार पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है फिलहाल सुचना पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया गया है।
दरअसल रायपुर बिलासपुर मुख्य हाईवे पर रायपुर की तरफ जा रही कार क्रमांक CG10BH2945 हाईकोर्ट रोड के पास पहुंची थी तभी अचानक उसमे आग लग गई आग की लपटे तेज गति से बढने लगी इसपर कार मे सवार लोग तत्काल गाडी से उतरकर अपनी जान बचाई और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सुचना दी दमकल के पहुंचने तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई फिलहाल आग लगने का कारण अग्यात है।
