बिलासपुर। बिलासपुर सिरगिट्टी क्षेत्र मे ढलाई के समय छत गिर गई जिससे मलबे मे महिला सहित कुछ मजदूर दब गये हादसे मे इलाके मे हडकंप मच गया आनन फानन मे मलबा हटाकर मजदूरो को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
दरअसल सिरगिट्टी थाना प्रभारी ने बताया की सेक्टर ए मे एक फैक्टरी का भवन बन रहा है सोमवार की शाम पहले तल के छत पर ढलाई चल रहा था इसी दौरान करीबन शाम के समय छत भसक कर नीचे गिर गया। जिसमें नीचे में काम करें मजदूर राजकुमारी,मोनू ध्रुव,अशोक साहू,दुर्गेश साहू मलबे में दब गए मजदूरों के दबने से इलाके में हडकंप मच गया इसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से पुलिस ने मलबा हटाकर नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला उसके बाद चारों को तोरवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।फिलहाल उनकी स्थिती समान्य बताया जा रहा है। सिरगिट्टी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
61
