जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर राहगीरों से लूटपाट दो आरोपी अमन कुमार साहू कोनी जिला बिलासपुर और सूरज कुमार घृतलहरें ग्राम अमोरा जांजगीर को गिरफ्तार करने में पुलिस की सफलता मिली है। वही लूट के लिए सामनों को बरामद किया गया है, लुट की घटना के अन्य आरोपियों की अभी तलाश जारी है।
जानकारी अनुसार 24 जनवरी की रात 8.20 बजे को बिलासपुर की रहने वाली युवती से नेशनल हाईवे 49 ग्राम अमरताल के गोदाम के पास रास्ता उसकी एक्टिवा गाड़ी एवं एक आईफोन 15 दोनो की कीमत करीबन 1 लाख 85 हजार रुपए की अज्ञात बदमाशो ने लुट की थी। इसी तरह ग्राम किरारी निवासी नारद कश्यप की बाइक एचएफ डीलक्स और वीवो कंपनी की मोबाइल कीमत लगभग 60 हजार रुपए की लुट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
जिसपर सायबर टीम और अकलतरा पुलिस टीम ने हाईवे रोड तथा आस पास गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरे की बारीकी से जांच करने पर दो संदेही अमन कुमार साहू कोनी जिला बिलासपुर और सूरज कुमार घृतलहरे फोकट पारा थाना मुलमुला की पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लुट की घटना को अंजाम देने और लूटे हुए बाइक,एक्टिवा,आईफोन, वीवो कंपनी का मोबाइल सभी की कीमत कुल 2 लाख 40 हजार रुपए के सामनों को दोनो आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया है। जिन्हें गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वही लूट में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
