जगदलपुर. परपा थाना से कुछ स्थित पंडरीपानी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक पुल के नीचे जा गिरी, इस हादसे में चालक परिचालक घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया,
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि जगदलपुर से एक ट्रक में लोहे का रॉड लेकर दंतेवाड़ा की ओर निकली वाहन मंगलवार की सुबह जैसे ही पंडरीपानी के पास मोड़ में पहुँची, कि ट्रक चला रहे चालक को अचानक से झपकी आने के कारण कंट्रोल खो दिया, जिसके बाद ट्रक पुल से नीचे जा गिरी, इस हादसे में चालक परिचालक दोनों ही घायल हो गए, जिन्हें आस पास के लोगों की मदद से मेकाज लाया गया, वही सुबह जब आना जाना शुरू हुआ तो ट्रक को गिरे देख लोगों के द्वारा वीडियो और फ़ोटो खींचना शुरू कर दिए, वही आसपास के लोगों को जब इस घटना की जानकारी लगी तो वे भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखने आ पहुँचे, वही इससे मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया था, वही घायलों का उपचार मेकाज में चल रहा है,
104
