कोरबा। जिले में हादसों का दौरा लगातार जारी है एक के बाद एक सड़क हादसे में मौत हो रही है फिर से बार घटना सामने आय है जहाँ अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वही दो लोग घायल हो गए है वही एक कि हालात गंभीर बताई जा रही है।
कटघोरा थाना क्षेत्र की राजकंमा के पास ये घटना सामने आया है जहा देर रात बाइक सवार तीन लोग सवार थे एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया जहा एक कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया इस घटना के बाद देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और घायलों को अस्पताल के लिए 108 के माध्यम से रवाना किया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक 24 वर्षीय राजकुमार धनवार कोंनकोना निवासी गांव में ही रहने वाले अपने दो दोस्तों के साथ सगाई कार्यक्रम में गया हुआ था जहां पर रात वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। वही घटना की सूचना मिलते 112 और 108 की टीम भी मौके पर पहुंचे इसके अलावा कटघोरा थाना पुलिस को सूचना दी गई। जहां मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर आगे की कार्रवाई की जा रही है वहीं मृतक के परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई है। जहां मौके पर पहुंचे और उनका रो-रो कर बुरा हाल था।
