अवैध शराब पर आबकारी विभाग कि कार्यवाही, 70 हजार का अवैध शराब जब्त

by Kakajee News

बीजापुर। आदर्श आचार सहिता के बीच आबकारी विभाग नें बड़ी कार्यवाही कि हैं। अवैध शराब पर नकेल कसते हुए बड़ी मात्रा में शराब कि बोतले जप्त कि गई हैं। भोपालपटनम के रुद्रारम से 141 बल्क लीटर माल जप्त कर आबकारी विभाग ने कार्यवाही की है।बताया गया हैं कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना से शराब लाकर आरोपी पागे सत्यम,जंगम पिता समैया उम्र 37 यहां बेच रहा था। जिसमे 96 नग गुड डे व्हिस्की पाव (प्रत्येक 180ml), 1 नग रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की बोतल (750ml ), 18 नग रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की अदद्दा (प्रत्येक 375 ml), 23 नग रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की पाव(प्रत्येक 180ml), 191 नग रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की प्रत्येक 90ml, 74 नग किंगफिशर बीयर प्रत्येक 650ml, 39 नग नॉक आउट प्रत्येक बियर 650 ml, 33 नग हेवर्ड 5000 बीयर, जिसकी कुल कीमत 68160 हैं। रुद्रारम के रहने वाले आरोपी पागे सत्यम ,पिता समैया, जंगम ,उम्र-37 पर धारा 34(2) ,36,59(क) कि कार्यवाही कि गई हैं। बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देश पर और उपायुक्त आबकारी आशीष कोसम एवं जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी टीम बीजापुर ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त भोपालपट्टनम के ग्राम रूद्रारम थाना भोपालपटनम पहुंचकर आरोपी पागे सत्यम के घर से बड़ी मात्रा मे नॉन ड्यूटी पेड अवैध शराब जब्त की गई है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीराम कावरे, कार्यवाही में वतन चौधरी आबकारी आरक्षक भरत वट्टी एवं शिवनारायण सेठिया ,नगर सैनिक मनोज एक्का मौजूद रहे।

Related Posts

Leave a Comment