विकास से अछूता नहीं रहेगा किरोड़ीमल :- वित्त मंत्री ओपी, विकास का किया वादा

by Kakajee News

 

रायगढ़:- किरोड़ीमल भी विकास से अछूता नहीं रहेगा। उक्त बाते वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर में भाजपा द्वारा आयोजित एक भव्य और ऐतिहासिक चुनावी सभा के दौरान कही। आम जनता से मिले प्यार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ओपी ने कहा किरोड़ीमल नगर से मेरा आत्मीय जुड़ाव है। भाजपा से जुड़े सभी 15 पार्षदों को विजयी बनाकर नगर में भाजपा की सरकार बनाइए । नगर विकास के लिए कोई कमी नहीं होगी। जनता को आश्वस्त करते हुए कहा भाजपा की सरकार बनने पर किरोड़ीमल नगर को शिक्षा, खेल, और बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ओपी चौधरी के आगमन को लेकर जनता के मध्य अभूतपूर्व उत्साह रहा। सभा पूर्व नगर के सभी वार्डों से भाजपा पार्षद प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ भव्य रैली का आयोजन किया गया।सांसद राधे श्याम राठिया ने सभी पार्षद प्रत्याशियों और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी का जनता से परिचय कराते हुए कहा भाजपा के संकल्प पत्र और घोषणा पत्र में जो वादे किए गए हैं, वे सभी वादे पूरे होंगे । भाजपा की सरकार आने पर किरोड़ीमल नगर विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।सभा में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने नगर के विकास को रोक दिया था। भाजपा के पहले कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए थे,वही रफ्तार अब फिर से देखने को मिलेगी।

Related Posts

Leave a Comment