अयोध्या त्रेता युग में हुआ तब्दील, राम मंदिर के बाहर लोगों की भारी भीड़

by Kakajee News

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि मंदिर सुबह 6:30 बजे आरती के बाद खोला गया जैसे ही मंदिर खुला दर्शन के लिए भक्त उमड़ पड़े। बड़ी संख्या में भक्त राम।लला के दर्शन के लिए दो तीन दिनों से रुके हुए थे। भीड़ को देखते हुए दोपहर में मंदिर एक घंटा पहले ही खोल दिया गया। पहली पाली में ही 50 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं।
राम मंदिर के उद्घाटन के बाद मंगलवार को आम लोगों के लिए जब पहली बार मंदिर खुला तो आस्था का रेल उमड़ पड़ा। सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए राम जन्मभूमि पर पहुंच गए थे। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी है। दर्शन करने के लिए भक्तों ने सुरक्षा में सेंध लगा दी। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कल प्राण प्रतिष्ठा समारोह किया गया।
ग्वालियर में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लगभग 500 वर्षों के इंतजार के बाद भगवान राम वापस अयोध्या आए हैं। भगवान श्री राम को दोबारा अयोध्या में स्थापित करने का कार्य हुआ। कल के कार्यक्रम के साथ केवल देश की 140 करोड़ जनता की आस्था ही नहीं थी बल्कि पूरे विश्व के भगवान राम के अनुयायियों की श्रद्धा और आस्था जुड़ी हुई है। हमारा कार्य कल से शुरू होता है। हमें अपने देश को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करना है।
अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। वहीं, रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्री राम जन्मभूमि मंदिर के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहले दिन रामलला के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ देर के लिए मंदिर में एंट्री गेट बंद कर दिए गए हैं। राम मंदिर में फिलहाल श्रद्धालुओं की एंट्री रोक दी गई है। भारी भीड़ की वजह से मंदिर प्रशासन फैसला लिया गया है। पहले बुजुर्ग और महिलाओं को दर्शन की इजाजत मिलेगी।

Related Posts