जगदलपुर. मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में सुरक्षाकर्मी की सूझबूझ से एक चोर को पकड़ा गया, जिसके द्वारा हॉस्पिटल में अपने काम को कराने आये युवक की बाइक को चोरी करके ले जा रहा था, आरोपी को पकड़कर परपा पुलिस को सौप दिया गया.
मामले की जानकारी देते हुए कोंडागाँव निवासी युवक उपेंद्र कोर्राम 26 वर्ष ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके भाई का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उसे मेकाज में भर्ती किया गया था, लेकिन उसके भाई ने वहां से उसे डिस्चार्ज कराते हुए जगदलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के दौरान उसे पता चला कि उसके भाई के नाम से बना आयुष्मान कार्ड बंद नही होने के कारण उसे बंद कराने के लिए मेकाज आया हुआ था, जहाँ से वापस जाने के दौरान उसकी वाहन के पास पहुँचा तो देखा कि सुरक्षाकर्मी उमेश कुमार नागेश ने डिमरापाल निवासी एक युवक सूरज भारती 25 वर्ष को पकड़ा हुआ था, जिसके द्वारा उपेंद्र की गाड़ी का तार को काटकर उसे अन्य तारों से जोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था, जिसके बाद उसे पकड़कर मेकाज चौकी में सौप दिया गया, जहाँ से उसे परपा पुलिस को सौप दिया गया.
75
