शराब के लिए लाईन मे लगने के लिए हुई गाली गलौच, आरोपी ने ब्लेड से किया हमला, पिडित को किया गया रायपुर रिफर

by Kakajee News

भाटापारा:- भाटापारा के सिध्दा बाबा देशी शराब दुकान मे शराब प्रेमी लाईन मे लगकर शराब खरीद रहे थे कि दो आरोपी बीना लाईन के शराब खरीदने लगा जिसे मना किया गया तो ब्लेड से हमला कर दिया गया, हमले मे पिडित को घायल अवस्था मे ईलाज के लिया लाया गया , जिसे प्रथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रिफर किया गया।
भाटापारा शहर थाना प्रभारी प्रवेश तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार सिध्दा बाबा देशी शराब दुकान मे ग्राम सुमा निवासी गोपाल वर्मा शराब दुकान मे शराब खरीदने लाईन पर खडा हुआ था कि, आरोपी अविनाश पात्रे और ओमप्रकाश गेंदले शराब खरीदने पहुचे , जो बीना लाईन के शराब खरीदने लगे जिसे लाईन से शराब खरीदने की बात कही गई, जिससे आरोपी अविनाश अपने पास रखे ब्लेड से गोपाल वर्मा पर वार कर दिया जिससे गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, उपस्थित अन्य लोगो ने शहर थाना पुलिस को सुचना दी, घटना स्थल पहुचकर पिडित को ईलाज के लिए निजी हस्पिटल लेकर गए, जहा पिडित गोपाल के गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रिफर किया गया, वही भाटापारा शहर थाना पुलिस ने दोनो आरोपी को गिरफतार कर जॉच कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment