मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को बाइक सवार ने मारी ठोकर, उपचार के दौरान हुई मौत , घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

by Kakajee News

जगदलपुर.शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ठोकर मार दी, इस घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई,
मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि धरमपुरा नंबर1 में रहने वाली सोनाबाई 53 वर्ष रोजाना की तरह आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली हुई थी, उसी दौरान जगदलपुर से पीजी कॉलेज मार्ग पर स्थित विशाल मेगा मार्ट के पहले बाइक सवार युवक ने पीछे से ठोकर मार दिया, इस घटना के बाद बाइक सवार युवक ने आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, चुकी घटना के समय महिला की शिनाख्त नही हो पाई थी, जिसके चलते पुलिस आसपास के लोगों से महिला के बारे में पतासाजी में जुट गई थी, बुधवार की शाम को महिला के परिजनों ने महिला की जानकारी जुटाने के बाद कोतवाली थाना पहुँच रात में बाइक सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, वही महिला के शव को पीएम के लिए भिजवा डियस गया है,

Related Posts

Leave a Comment