जगदलपुर. बोधघाट थाना क्षेत्र के संजय गांधी वार्ड में रहने वाली महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है, वही मामले की जांच में जुट गए है,
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला जामबती बघेल पति सुभाष 30 वर्ष काली मंदिर के पीछे निवास करती है, महिला के 2 बच्चे भी है, विगत 3 से 4 माह से अपने मायके में रह रही थी, 11 फरवरी को महिला मतदान करने के लिए अपने ससुराल आई हुई थी, जहाँ मतदान करके आने के बाद महिला ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवा दिया, वही परिजनों से मामले को लेकर पूछताछ कर रहे है,
बताया जा रहा है कि पति जगदलपुर में ऑटो चलाने का काम करता था, इसके अलावा पति व पत्नी में किसी न किसी बात को लेकर आये दिन विवाद भी होते रहता था, जिससे कि महिला काफी परेशान चल रही थी,
