कार चालक ने बाईक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही हो गई युवक की मौत, आरोपी के खिलाफ हुआ एफआईआर

by Kakajee News

सारंगढ़। तेज रफ्तार कार की ठोकर से बाईक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक लीलाम्बर राठिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका चचेरा भाई सुनील निराला 23 साल अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 13 एयू से 12 फरवरी को ग्राम जेवरा से किसी काम के सिलसिले में खरसिया जाने के लिये निकला था। बाईक सवार युवक शाम करीब साढ़े 7 बजे जब ग्राम हिर्री के पास स्थित राइस मिल के पास पहुंचा ही था कि सारंगढ की तरफ की ओर से जा रही ब्रेजा कार के चालक ने तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाईक सवार सुनील निराला को जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में सिर, पैर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर रूप से चोट लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बहरहाल मृतक के परिजनों की रिपोर्ट के बाद सारंगढ़ पुलिस कार चालक के खिलाफ धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment