काम से घर लौट रहे युवक से की लुट, चाकू नुमा हथियार से कई बार हमला

by Kakajee News

जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की घटना सामने आई है। युवक महेंद्र साहू पर दो से तीन नकाब पोस बदमाशो ने चाकू नुमा हथियार से कई बार हमला कर 15 सौ रुपए लूटकर फरार हो गए। जहां युवक के शरीर में गहरी चोट के निशान है। सीएचसी अस्पताल में उपचार जारी है।

दअसल घायल युवक महेन्द्र साहू रात के करीबन 9 से 9.15 बजे अपने काम से वापस लौट रहा था। उसने सिंघानिया पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डालकर जा रहा था। इस बीच CCI सड़क के पास पहुंचा कि दो से तीन नकाब पोस अज्ञात बदमाश खड़े हुए थे। तब महेन्द्र साहू को जबरदस्ती रोक कर पैसे की मांग करने लगे महेंद्र ने अपने पास रखे 1500 रुपए को निकला कर दिया। वही मोबाइल को लूटने का प्रयास किया गया जिसका विरोध करने पर उसमें से एक बदमाश ने अपने पास रखे चाकू नुमा हथियार से कई बार हमला किया जिससे महेंद्र साहू लहूलुहान हो कर सड़क पर गिर पड़ा। जिसे देख मोबाईल छोड़ बदमाश भागने में सफल रहे। महेन्द्र साहू ने डायल 112 को घटना की जानकारी दी और मौके पर पहुंच कर घायल को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल भर्ती कराया गया है। वही मामले में अकलतरा पुलिस में अपराध दर्ज किया है।

Related Posts

Leave a Comment