रिटायर्ड मैनेजर के सूने मकान में चोरी,अज्ञात चोरों ने वारदात को दिया अंजाम,24 घण्टे में लूट के बाद चोरी की दूसरी बड़ी घटना, फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड मौके पर

by Kakajee News

कोरबा में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सीविल लाईन थानांतर्गत रिस्दी स्थित एक सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात समेत नकदी रकम की चोरी कर ली। घटना में कितने का माल पार हुआ है इस बात का पता नहीं चल सका है।

सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात समेत नकदी रकम की चोरी कर ली। मामला सीविल लाईन थाना क्षेत्र का है जहां रिस्दी में मौजूद बालको के रिटायर्ड मैनेजर के घर में यह घटना सामने आई है। मकान मालिक आरपी राठौर परिवार समेत ईलाज कराने रायपुर गया हुआ है। सूनेपन का फायदा उठाते हुए चोरी ने इस घटना को अंजाम दिया है। पड़ोसियों के माध्यम से पुलिस तक बात पहुंची,जिसके बाद पुलिस की टीम,फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉड मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। चोरी के इस वारदात में कितने का माल पार हुआ है इस बात का पता मकान मालिक के घर पहुंचने पर ही पता चलेगा।

मकान मालिक राजपति सिह पति पत्नी निवास करते है एक लड़का तीन लड़की है लड़का कांकेर में रहता है जो इंजीनियर है वही तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है।केवल पति पत्नी ही घर पर रहते है। 12 दिन पहले राजपति ईलाज कराने रायपुर गया हुआ था जहां ईलाज के बाद अपने बेटी दमाद के घर पर था।घर के देख रेखकर रिसदी में ही रहने वाले मुकेश केंवट को घर का चाबी दिया था बुधवार की सुबह जब घर देखने आया इस दौरान घर का ताला टूटा हुआ था।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घर के भीतर घुसकर चोरों ने अलमारी के लॉकर को तोड़ने के साथ ही दीवान को भी छान डाला है। परिवार के वापस पहुंचने पर ही चोरी गए माल की जानकार मिलेगी। फिलहाल पुलिस मामले की विवचेना कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment