शिक्षा को ढाल बनाकर धर्म का प्रचार प्रसार निंदनीय – अंशु टुटेजा

by Kakajee News

रायगढ़ शहर के निजी स्कूल में शिक्षा की आड़ में धर्म का प्रचार करने का आरोप सामने आया है, हिन्दूओ के लिए लगातार लड़ाई लड़ रहे युवा भाजपा नेता अंशु टुटेजा ने जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बोइरदादर में स्थित स्कूल सेंट जेवियर स्कूल (ST. XAVIER’S SCHOOL) एडमिशन के लिए अपने प्रचार प्रसार में धर्म का प्रचार कर रहा है, जो निंदनीय कार्य है।

स्कूल पर शिक्षा को ढाल बनाते हुए शहर के मुख्य मार्ग शहीद चौक पर फ्लैक्स लगाकर अपने धर्म की प्रचार प्रसार करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts

Leave a Comment