कापर केबल चोरी करके ले जाते पकड़े गये 3 आरोपी, चोरों से चोरी का सामान के साथ ही 2 मोटर सायकल को जप्त कर आरोपियों को भेजा जेल

by Kakajee News

जगदलपुर, दंतेवाड़ा जिले के थाना किरन्दुल क्षेत्र में 3 चोरों ने 2 मोटरसाइकिल में सवार होकर कंपनी से केबल वायर चोरी करके ले जा रहे थे, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,
बताया जा रहा है कि 21-22 मार्च को किरन्दुल के लारसेन एंड टुब्रो कंपनी में रात्रि करीबन 2.30 बजे 3 चोरों द्वारा कंपनी परिसर में घुसकर कंटेनर में लगे ताला को तोड़कर उसमें रखे कापर वायर ड्रम से करीबन 23 मीटर, तीन टुकड़ों में काटकर जिसकी कीमत करीबन 50 हजार रूपए को दो मोटर सायकल से ले जा रहे थे,
चोरी की घटना के बाद पुलिस ने थाना किरन्दुल में धारा 305, 331(4), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर तीनों आरोपियों अशोक भास्कर 21 वर्ष पता कलेपाल कुंजामपारा, संजू कड़ती 19 वर्ष पता मदाड़ी पटेलपारा व हरिश कुमार मंडावी 23 वर्ष निवासी पीरनार स्कुलपारा सभी को थाना किरन्दुल में धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया,

Related Posts

Leave a Comment