राइस मिल में अचानक लगी आग,फायर बिग्रेड की चार गाड़ियां मौके पर, लाखों का हुआ नुकसान

by Kakajee News

दुर्ग :- जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र चिखली स्थित नारायण राइस मिल में रविवार की सुबह आग लग गई। आग की सूचना राइस मिल के मालिक ने पुलिस और जिला अग्निशमन की दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। इस आग से राइस मिल मालिक को लाखो का नुकसान हुआ है

जिला अग्निशमन अधिकारी कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को रवाना किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जिला दमकल विभाग के 4 दमकल गाड़ियों को भेजकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगाने का कारण अज्ञात बताया जा रहा हैं। इस आग से राइस मिल मालिक को लाखो का नुकसान की हुआ है आग से धान और बारदाने जलकर स्वाहा हो गए।

Related Posts

Leave a Comment