3 दोस्त नदी में गए नहाने, 1 को डूबा देख 2 दोस्त हुए फरार, देर रात को परिजनों को मिली सूचना, सुबह मिला शव

by Kakajee News

जगदलपुर, परपा थाना क्षेत्र के कालीपुर इंद्रावती नदी में सोमवार की शाम को 3 दोस्त नदी में नहाने के लिए गए हुए थे, जहाँ एक को डूबता देख अन्य दोस्त भाग गए, कुछ घंटों के बाद युवकों ने इस मामले की जानकारी परिजनों को दिया, जहाँ रात को नगर सेना की एसडीआरएफ टीम ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नही चला,जहाँ सुबह शव को बरामद कर पुलिस को सौपा गया,
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि कालीपुर इंद्रावती नदी स्थल छोटा देईधार मे सोमवार की शाम को 53 वर्षीय समीर गुहा अपने 2 अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया हुआ था, जहाँ शाम को अचानक से समीर गहरे पानी मे चला गया, साथ गए दोस्तों ने उसे डूबता देख वहां से भागकर समीर के परिजनों को बताया गया, जहाँ शाम को ही परिजनों के साथ ही परपा पुलिस व नगर सेना की एसडीआरएफ टीम नदी पहुँचे, शव को खोजने के लिए नगर सेना सेनानी एस मार्बल भी घटनास्थल पहुँचे, जहाँ देर शाम तक शव को खोजा गया, लेकिन कोई भी सुराग नही मिला, मंगलवार की सुबह फिर से टीम ने खोजबीन किया,जहाँ सुबह 8 बजे शव को बरामद किया गया,

Related Posts

Leave a Comment