रायगढ़। रायगढ़ जिले में कल शाम एसईसीएल की बरौद खदान से काम करके घर लौटते समय बारिश से बचने पेड़ के नीचे रूकना एक शख्स को उस समय महंगा पड़ गया जब आकाशीय गाज की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार राठिया 46 साल निवासी फरकानारा जोबी जो कि घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरौद में स्थित एसईसीएल के खदान में काम करता था। बीती रात तकरीबन 11 बजे अपना काम खत्म करके वह वापस अपने घर लौट रहा था इस बीच मौसम में आये बदलाव की वजह से बारिश होनें के दौरान वह बारिश से बचने पतरापाली और टेरम के बीच एक पेड़ के नीचे रूका हुआ था इसी दरम्यान अकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
आज सुबह पेड़ के नीचे मृतक की लाश मिलने की जानकारी के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को घटना से अवगत कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
63
