कोरबा। हरदी बाजार थाना अंतर्गत ग्राम डिंडोलभाठा के लीलागर नदी के पास गोविंद राठौर का गाड़ी गैरेज बना हुआ है जहां देख रेख के लिए चौकीदार राजपूरी गोस्वामी पिता बुंदेल पूरी गोस्वामी उम्र 27 वर्ष बुडगहन मुड़ाभाटा निवासी को रखा था जहां चौकीदार अपने दो साल के बच्चा एवं पत्नी के साथ रहता था वही लीलगर नदी गुजरा हुआ है मछली मारने के लिए अक्सर बिजली करंट का उपयोग कर मछली पकड़ता था लेकिन फिर बुधवार को मछली पकड़ने के लिए नदी में बिजली का करंट बिछाया हुआ था जहां उसी बिजली करंट में चिपक कर फस गया समय बीच जाने के बाद पता नहीं चलने पर राजपुरी की पत्नी आसपास खोजबीन की नहीं मिलने पर अपने सेट को जानकारी दिया गया सुबह गुरुवार को पानी में डूबा करंट के बिजली तार से फंसा करेंट से जला नदी में डूबा हुआ मिला राजपुरी गोस्वामी जो की हरदी बाजार निवासी गोविंद राठौर का गाड़ी का देखरेख का काम करता था बुधवार को किसी काम को लेकर अपने गांव गया हुआ था वहां से वापस आकर करीबन पहले की तरह शाम को 5:00 बजे करंट बिछा कर लीलागर नदी से मछली मारने पास के नदी में गया कुछ टाइम बीत जाने के बाद राजपुरी गोस्वामी नहीं दिखा फिर उसके पत्नी ने अपने गाड़ी मालिक को फोन कर बताया सुबह गुरुवार को जब पता चला की करंट से लिपट कर करंट में ही चिपक कर नदी में डूब गया था सूचना मिलते ही हरदी बाजार थाना से पुलिस टीम पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए पंचनामा पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया मृतक के भाई कैलाश पूरी गोस्वामी ने बताया कि उसका भाई करीबन 8-10 साल से हरदी बाजार निवासी गोविंद राठौर के यहां काम करता था जो गाड़ी का देखरेख करता था और मछली मारने के चक्कर में बिजली की करंट से चिपक कर मृत्यु हो गई ।
96
