27 लाख की चोरी करने वाला आरोपी सक्ती जिले के मल्दा गांव से गिरफ्तार

by Kakajee News

 

जांजगीर-चांपा पुलिस ने अंतरजिला समन्वय के जरिए बड़ी सफलता हासिल की है। रायपुर की एक कपड़ा दुकान से 27 लाख रुपये की चोरी कर फरार हुए आरोपी को बिर्रा पुलिस ने चंद घंटों में सक्ती जिले के मल्दा गांव से धर दबोचा है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय को 28 मई की रात चोरी के आरोपी की सूचना मिलते ही जिले के सभी थानों को अलर्ट किया गया और टीम गठित की गई।
दरअसल, आरोपी विजय कश्यप रायपुर के माना क्षेत्र के गुरमुख आहूजा की कपड़ा दुकान में पहले ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। दुकान में रखी नगदी की जानकारी होने के कारण उसने बड़ी चोरी को अंजाम दिया और अपने गांव मल्दा भाग गया।
थाना बिर्रा की टीम ने आरोपी के निवास स्थान पर दबिश दी और मौके से नगदी 500, 200 और 100 रुपये के नोटों के बंडल कुल 27 लाख रुपये के साथ उसे पकड़ लिया। चूंकि आरोपी सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र का है, इसलिए बिर्रा पुलिस ने उसे नियमानुसार हसौद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसके बाद हसौद पुलिस ने आरोपी को रायपुर पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Posts

Leave a Comment