500 रुपये के लेनदेन को लेकर मारा दो थप्पड़ गुस्से में डंडे से पीट पीट कर उतारा था मौत के घाट

by Kakajee News

कोरबा जिले के थाना पसान पुलिस ने हत्या के एक फरार आरोपी रामसिंह मरपच्ची (45 वर्ष) निवासी ग्राम रानीमान को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था। हत्या का कारण पैसा बना मृतक ने आरोपी को 500 रुपये देने से मना किया और दो थप्पड़ मारे, जिससे गुस्से में आकर आरोपी ने डंडे से हमला कर हत्या की। घटना के बाद से आरोपी फरार था।थाना प्रभारी पसान और स्टाफ ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले है आरोपी रामसिंह गांव में रहने वाले 45 वर्षीय कल्याण सिंह को 500 रुपये उधार दिया था जिसे छेरछेरा पर्व के दिन अपने पैसा वापस मांग रहा था जहा पैसा नही होने की बात कहते हुए वो अपने घर की तरफ जाने लगा पीछे पीछे आरोपी भी गया जहा घर जाने के बाद आरोपी भी पहुच गया और दोनो के बीच पैसे को लेकर बातचीत हुआ।इस बीच मृतक ने आरोपी को शराब लाने और पिलाने को कहा तब आरोपी ने पैसा नही होने की बात कही और दोनो के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कमरे पर रखे डंडे से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो।गया।

घटना के दौरान घर पर कोई नही था केवल आरोपी और मृतक था लेकिन घटना के बाद फरार गया। आरोपी रामसिंह घटना दिनांक को ही घर पर किसी को बिना बताए मरवाही ईंटभठा काम करने चला गया।जहा पिछले कई माह से फरार था। पसान थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी लेकिन आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर था।

आरोपी मोबाईल नही रखा हुआ था वही परिजनों को भी जानकारी नही थी पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी का कोई पता नही चला तो पुलिस विभाग के द्वारा आरोपी के ऊपर 10 हजार का इनाम की घोषणा की गई थी। आरोपी बड़ा शातिर था फरार होने के काफी लंबे समय बाद वो अपनी बेटी से मिलने आया हुआ था जहाँ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पकड़ लिया गया है।
पसान थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्रवण विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा के मार्गदर्शन में हत्या के फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था जहा गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी मरवाही में जिस ईंट भट्टी पर काम करता था वहां ठेकेदार के द्वारा मजदूर कराया जाता था लेकिन उसे पैसा नहीं देता था केवल खाना ही देता था जिससे वह आर्थिक रूप से भी परेशान हो चला था।

Related Posts

Leave a Comment