माओवादियों की कायराना करतूत: IED ब्लास्ट में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

by Kakajee News

बीजापुर। जिले के माओवाद प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर माओवादियों ने अपनी कायराना हरकत को अंजाम दिया है। शुक्रवार सुबह बंदेपारा इलाके में माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED विस्फोट में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मद्देड़ थाना क्षेत्र के एर्रागुफा पारा दम्पाया के निवासी तीन ग्रामीणों गोटे जोगा उम्र 45, विवेक ढोड़ी उम्र 17 और बडडे सुनील उम्र 20 किसी पारिवारिक काम से बंदेपारा जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए प्रेशर IED पर उनके कदम पड़ते ही जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट में तीनों ग्रामीणों को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों के पैर और चेहरे में गहरी चोटें आई पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए तत्काल एम्बुलेंस रवाना की गई।

Related Posts

Leave a Comment