दो गुट में आपसी संघर्ष, एक युवक की मौत, कई घायल, दो आरोपी हिरासत में

by Kakajee News

कबीरधाम। कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरकापा में हो रहे मेला के दौरान दो गुट में आपसी संघर्ष हुआ है। इस संघर्ष में एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई है। दरअसल, पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गौरकापा आश्रम (दुल्लापुर बाजार) में 27 से 31 मई तक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में कल बुधवार रात को ग्राम भरेवापारा व भद्राली के लोग शामिल होने पहुंचे थे। इन दोनों गांव के लोगों के बीच में पुरानी बातों को लेकर आपसी संघर्ष हो गया। ये खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों गुट के बीच जमकर मारपीट हुई है। देर रात घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें ग्राम भद्राली निवासी 18 वर्षीय युवक वीरेंद्र यादव को गंभीर चोट आने के कारण बिलासपुर रेफर किया गया। आज गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के शव को गांव लाया जा रहा है। गांव में हुए विवाद के बाद यहां तनाव की स्थिति है। यहीं कारण है कि पुलिस ने यहां अतिरिक्त सुरक्षा बन तैनात किए है। वहीं,घटना के बाद दो लोगों को पंडरिया थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment