फांसी में लटका मिला शव, मृतक की पहचान नहीं, जांच में जुटी पुलिस

by Kakajee News

कबीरधाम। आज गुरुवार की सुबह कवर्धा से सिमगा नेशनल हाईवे सड़क किनारे ग्राम दशरंगपुर के पास एक पुरुष का शव मिला है। यह शव बबूल के पेड़ में फांसी पर लटका मिला है, जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष है। दशरंगपुर पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। यह आसपास के गांव का नहीं है। फिर भी पहचान के संबंध में आसपास के गांव में जानकारी दी गई। वहीं, मृतक के पैर के दोनों घुटने जमीन से लगे हुए थे। शरीर में किसी भी प्रकार का चोट का निशान नहीं था। फांसी का फंदा जमीन से कम ऊंचाई पर था, जो कि संदेह को जन्म दे रहा है। यहीं कारण है कि पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पंचनामा कर पीएम के लिए कवर्धा जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related Posts

Leave a Comment