गणेश विसर्जन के लिए गए चार लड़के नदी में डूबे, 1 को बचाया गया, तीन लापता

by Kakajee News

दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में लोनी के अंकुर विहार एंक्लेव के चार किशोर शनिवार को यमुना नदी में डूब गए। इनमें से एक किशोर को लोगों ने बचा लिया गया है, जबकि तीन की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अंकुर विहार एंक्लेव कॉलोनी में रहने वाले चार किशोर शनिवार को गणेश विसर्जन के लिए दिल्ली के सोनिया विहार स्थित यमुना घाट पर गए थे। मूर्ति विसर्जन के दौरान चारों लड़के यमुना नदी में उतर गए। इस दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न लग पाने के चलते वह पानी में डूब गए।

घाट पर मौजूद लोगों ने इनमें से एक किशोर को बचा लिया, लेकिन तीन लड़कों का कुछ पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गईं।

शनिवार से ही तीनों लड़कों की यमुना में तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम बोट और गोताखोरों की मदद से इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।

Related Posts

Leave a Comment