रायगढ़. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय निर्देशानुसार “आश्वासन नहीं समाधान आंदोलन” अंतर्गत छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ ने संयोजक शेख कलीमुल्लाह की अध्यक्षता में महापौर नगर पालिका निगम रायगढ़ श्रीमती जानकी काटजू को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।उल्लेखनीय है कि,कर्मचारियों अधिकारियों के मांगो के लिए समय-समय पर फेडरेशन आंदोलन करता रहा है। लेकिन राज्य शासन द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों के जायज हक की अनदेखी किए जाने के कारण वर्तमान में फेडरेशन द्वारा 4 सूत्री मांगों को लेकर “आश्वासन नहीं समाधान आंदोलन’ चलाया जा रहा है।इसी अनुक्रम में आज जनप्रतिनिधियों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना सुनिश्चित किया गया ।
रायगढ़ शहर की प्रथम नागरिक महापौर जानकी काटजू को ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधि मंडल में आज जिला संयोजक शेख कलीमुल्लाह,छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के उप प्रांत अध्यक्ष विष्णु यादव,अध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री वेद प्रकाश अजगले सचिव ओम प्रकाश डनसेना फेडरेशन के जिला प्रवक्ता आशीष रंगारी छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष बजरंग नायक स्वशासी संस्थाएं नगर पालिक निगम रायगढ़ के अध्यक्ष अनिल बाजपेई, प्रधान पाठक कल्याण संघ रायगढ़ अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया भुवन पटेल आदि की उपस्थिति रही।
उल्लेखनीय है कि,राज्य चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तैयारी की जा रही है लेकिन लिपिक सहित सभी संवर्ग के वेतन विसंगति के लिए गठित पिंगुआ समिति ने अपनी रिपोर्ट अभी तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की है,। प्रदेश के कर्मचारी 9% महंगाई भत्ता में पीछे हैं, गृह भाड़ा भत्ता अभी भी छठवे वेतनमान के दर से मिल रहा है, कर्मचारी संघ के मांग के अनुरूप पंडरी पुराना बस स्टैंड को धरना स्थल घोषित नहीं किया गया है। इन्हीं मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ ने महापौर जानकी काटजू को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा। महापौर महोदय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया की उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी और मांगों को पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा. उक्त जानकारी आशीष रंगारी प्रवक्ता छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संघ जिला रायगढ़ द्वारा दी गई.
