जवानों को नुकसान पहुँचाने नक्सलियों ने लगाया कुकर बम, जवानों ने किया नष्ठ, शनिवार को दंतेवाड़ा में मिला था आईडी

by Kakajee News

जगदलपुर, दंतेवाड़ा जिले बारसूर इलाके में जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए आईडी लगाने वाले 6 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही आईडी भी जब्त किया था, घटना के 24 घंटे भी नही गुजरे थे कि नारायणपुर पुलिस ने थाना कोहकमेटा क्षेत्र के ग्राम कोडलियार बिचपारा के जंगलों से 3 नग कुकर बम बरामद करने के साथ ही उसे नष्ठ कर दिया गया,
बताया जा रहा है कि नारायणपुर जिले से सर्चिंग में निकले जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबे को विफल कर दिया, सुरक्षा बल को नुकसान पहुचाने के लिए नक्सलियों ने 5-5 किलो की 3 नग कमांड कुकर आईईडी बम लगाया था,
नक्सलियों ने इस कुकर बम को नारायणपुर जिले के थाना कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम कोडलियार बिचपारा और नीचेपारा के मध्य जंगलों में लगाया था, जहाँ सर्चिंग के दौरान जवानों को 3 नग कुकर कमांड आईईडी बरामद हुआ, सभी आईईडी का वजन 5-5 किलोग्राम बताई गई थी, वही सुरक्षा बल के बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए नष्ठ कर दिया गया,
इसके अलावा शनिवार को नक्सलियों की सूचना पर दंतेवाड़ा जिले के बारसूर से पुलिस बल गई थी, जहाँ 5 पुरुष नक्सली के साथ ही 1 महिला नक्सली को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से आईडी जब्त किया गया था,

Related Posts

Leave a Comment