कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से काट दी पिता की गर्दन, मौके पर ही बुजुर्ग की मौत, शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था, बीच बचाव में आए पिता की हत्या

by Kakajee News

कबीरधाम। कबीरधाम जिले में एक हत्या का मामला सामने आया है। एक कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी (टंगिया) से अपने पिता की गर्दन काट दी। मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गए। आरोपी शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। बीच बचाव करने आए पिता की हत्या कर दी। मामला चिल्फी थाना क्षेत्र का है।
इस मामले में पत्नी के आवेदन पर चिल्फी थाना पुलिस ने आरोपी संतोष यादव के खिलाफ धारा 103(1), 115(2), 296 BNS दर्ज किया है। आज शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी अनुसार पत्नी सुनीता यादव अपने घर में थी। पति संतोष यादव शराब के नशे में पत्नी के साथ विवाद कर मारपीट कर रहा था। इसी दौरान पिता पंचम लाल यादव ने बीच बचाव किया। इससे नाराज बेटे संतोष यादव ने अपने हांथ में रखे धारदार कुल्हाड़ी (टंगिया) से पिता पंचम लाल यादव के ऊपर जानलेवा हमला कर हत्या कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बोड़ला के सरकारी अस्पताल में पीएम कराया है। वहीं, आज शनिवार को चिल्फी में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया।

Related Posts

Leave a Comment