राशन दुकान में 17 लाख रुपए का घोटाला, समूह की अध्यक्ष और विक्रेता गिरफ्तार

by Kakajee News

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम भवतरा में शासकीय राशन दुकान में 17 लाख 37 हजार रुपए की राशि का गबन के आरोपी समूह की अध्यक्ष केसर बाई और विक्रेता लाला राम कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वही एक अन्य आरोपी संगीता साहू फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। यह मामला पुलिस सहायता केन्द्र राहौद की है।।

एएसआई जयनंदन मार्बल ने बताया कि ,, फूड स्पेक्टर दिलीप कुमार भरद्वाज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। ग्राम भवतरा के शासकीय उच्चित मूल्य की दुकान को माता स्व सहायता समूह संचालित कर रही थी। एसडीएम कार्यालय में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी जिस पर जांच टीम के द्वारा ग्राम भवतरा के शासकीय उचित मूल्य दुकान में जांच के दौरान चावल शक्कर नमक और केरोसिन की बड़ी मात्रा में 17 लाख 37619 रुपए की राशि गबन होना पाया गया है। जिसपर समूह की अध्यक्ष केसर बाई और विक्रेता लालाराम कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर राशि गबन करने की बात स्वीकार की है जिसपर धारा 420,409,34 IPC 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वही एक अन्य आरोपी संगीता साहू जोकि फरार है जिसकी तलाश जारी है जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Posts

Leave a Comment