सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 16 प्रेशर IED और माओवादी डम्प बरामद

Picture of kakajee

kakajee

बीजापुर। जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। आज बंदेपारा व नीलमड़गु के मध्य जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग अभियान संचालित किया गया था।
सर्चिंग कार्यवाही के दौरान माओवादियों द्वारा बंदेपारा व नीलमड़गु पगडंडी मार्ग एवं आसपास के जंगली क्षेत्र में बीयर की बोतलों में लगाए गए 16 नग प्रेशर IED बरामद किए गए। बरामद सभी IED को बीडीएस टीम द्वारा मौके पर ही सुरक्षा मानकों के तहत निष्क्रिय किया गया। इसी क्रम में सर्चिंग अभियान के दौरान डीआरजी बीजापुर, थाना मद्देड़ एवं सीआरपीएफ 22वीं बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा नीलमड़गु से बंदेपारा के मध्य जंगल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर जमीन के भीतर गड्ढा खोदकर छुपाकर रखे गए स्टील कंटेनर एवं प्लास्टिक बाल्टियों से भारी मात्रा में विस्फोटक एवं माओवादी सामग्री बरामद की गई।जिसमें जिलेटिन स्टीक 784 नग (लगभग 100 किलोग्राम)
कार्डेक्स वायर 03 बंडल, काली वर्दी का कपड़ा लगभग 350 मीटर,
गन पावडर 01 किलोग्राम, वॉकी-टॉकी चार्जर 04 नग, बैटरी 04 नग, मोबाइल चार्जर 02 नग,
माओवादी साहित्य, माओवादी वर्दी, पिट्ठू बैग तथा अन्य सामग्री तेल, साबुन, स्टील कंटेनर आदि शामिल है। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में माओवादियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्रवाई जारी है तथा माओवादी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

kakajee
Author: kakajee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताज़ा खबरें
खबरें लोड हो रही हैं…
सारी खबरें देखें