दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक गेट तोड़ घुसी अंदर, एक की मौत, एक घायल

by Kakajee News

 

जगदलपुर, कोंडागाँव जिले के सेवालाल चौक में बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने लोहे का गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसी, इस हादसे में जहाँ एक कि मौत हो गई, वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है,
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि कोंडागाँव जिले के सरगीपाल निवासी यश बघेल व सोहेल अनवर मोटरसाइकिल पर सवार होकर बाजारपारा गए हुए थे, जहाँ से वापस आने के दौरान अचानक सेवालाल चौक के पास बाइक सवार ने अपनी रफ्तार से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बाइक सामने मकान के लोहे गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी, इस हादसे में यश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनवर गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना बीती रात 12 बजे के लगभग बताई जा रही है, घटना के बाद घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है,

Related Posts

Leave a Comment