दुर्ग । दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची का शव कार के अंदर मिलने के मामले में आज अक्रोशित लोगो ने थाना का घेराव कर किए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की। बच्ची का पीएम रिपोर्ट आ चुकी है। बच्ची के परिजन भी बच्ची का शव लेकर थाने के सामने दोषियों पर उचित कार्यवाही की मांग की है।
मोहन नगर के ओम नगर में रामनवमी के दिन 6 साल की बच्ची कन्या भोज के लिए घर से निकली थी देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन बच्ची की पतासाजी करने पर नही मिलने पर पुलिस थाना पहुंचकर गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर तलाशी शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस को बच्ची के घर से कुछ ही दूरी पर एक कार के अंदर से गंभीर हालत में बरामद किया गया।जिसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जायगा गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अक्रोशित लोगो ने कार में तोड़फोड़ करते हुए संदेही के घर को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बच्ची के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजवाकर जांच में जुट गई थी। आक्रोशित लोगो ने आज सुबह से ही थाने का घेराव कर दिए वही बच्ची के पीएम के बाद उनके परिजन शव को लेकर थाने के सामने बैठकर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची का शव कार के अंदर बरामद की है बच्ची का शॉट पीएम रिपोर्ट आ चुकी है। शॉर्ट पीएम की रिपोर्ट में सेक्सुअल एसॉल्ट की पुष्टि हुई है और मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
