डीईओ की कार्यवाही, गैर हाजिर शिक्षक को किया बर्खास्त

by Kakajee News

बीजापुर। 1 अगस्त 2022 से लगातार ड्यूटी से नदारद रहे सहायक शिक्षक एलबी को जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच उपरांत तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से पदच्युत करते हुए सेवा समाप्ति की कार्यवाही की है।

जिला शिक्षा अधिकारी एलएल धनेलिया ने बताया कि प्राथमिक शाला पे बासागुड़ा ब्लाक भोपालपटनम में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी पवन कुमार बुड़गुल 1 अगस्त 2022 से लगातार अनुपस्थित होने के कारण विभागीय जांच करवाया गया था। विभागीय जांच में सहायक शिक्षक एलबी पवन कुमार बुड़गुल के विरुद्ध लगातार अनुपस्थित पाए जाने के कारण सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 10 (नौ) के तहत शासकीय सेवा से पदच्युत करते हुए सेवा समाप्ति की कार्यवाही की गई है।

Related Posts

Leave a Comment