नकली सोना थमाकर असली सोना ठगी करने वाली तीन महिला समेत दो युवक गिरफ्तार

by Kakajee News

बिलासपुर में खरीदार बनाकर नकली सोना थमाकर असली सोना और नगद रकम ठगी कर सड़क मार्ग से फरार होने वाले आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र भंडारा से घेराबंदी कर पकड़ा है एडिशनल एसपी राजेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि 28 अप्रैल करीब 1:30 बजे दो महिलाएं खरीदारी करने सदर बाजार के हिम्मतलाल ज्वेलर्स में आई थी उन्होंने सर्राफा व्यापारी को नकली सोना थमाकर उसकी एवज में 42.3 ग्राम असली सोने के जेवर 13572 रुपए ठगी कर फरार हो गए थे।

इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सराफा दुकान की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जिसमें दो महिलाएं खरीदारी करते नजर आ रही थी। बड़े अधिकारियों के निर्देश के बाद शहर व आउटर में सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जिसमे रायपुर रोड में महिलाएं कार से भागते हुए नजर आई। फुटेज मे आरोपी लोग महाराष्ट्र भंडारा की तरफ भागने की पुष्टि हुई।इसपर बिलासपुर पुलिस ने भंडारा पुलिस को गाड़ी नंबर देकर उसे पकड़ने में सहयोग मांगा इसके बाद भंडारा पुलिस ने घेराबंदी का गाड़ी नंबर के आधार पर कार सवार तीन महिलाएं और दो पुरुष को पकड़ लिया। और गाड़ी की तलाशी ली तो 14 लाख के 140 ग्राम सोना और 3 किलो चांदी के जेवर 94 हजार रुपए नगर मिला। पूछताछ करने पर पांचो ने बिलासपुर रायपुर राजनांदगांव के सराफा दुकान में नकली सोना थमाकर असली सोना ठगी करने की बात स्वीकार किया है।

बिलासपुर की कोतवाली पुलिस ने पांचो को गिरफ्तार कर उनसे नगद रकम जेवर और कार को जप्त किया है यह सभी आरोपी प्रयागराज के हैं पकड़े गए आरोपियों का नाम मालती सोनी पति कन्हैया लाल सोनी नैनी प्रयागराज, पूनम सोनी पिता भारत लाल सोनी 36 वर्ष प्रयागराज,प्रदीप सोनी पिता विनोद सोनी 21 साल सुल्तानपुर प्रयागराज, राहुल सोनी उर्फ मनीष पिता भारत लाल सोनी 22 वर्ष सेक्टर शांतिपुरम प्रयागराज, श्यामा सोनी पिता बबलू सोनी प्रयागराज।

Related Posts

Leave a Comment