डेम में मिली लाश, पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू

by Kakajee News

कबीरधाम। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम खाम्ही जंगल के चेकडेम में 23 अप्रैल को तुलसीराम धुर्वे (45) की लाश पानी में मिली थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था, पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा हुआ है। ऐसे में कुकदूर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत एफआईआर दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक, मृतक तुलसीराम धुर्वे ग्राम खाम्ही जंगल का रहने वाला था। शुरुआती पूछताछ में परिजनों और गवाहों ने बताया कि तुलसी राम की मौत पानी में डूबने से हुई। किसी पर शक नहीं जताया। शव का पोस्टमार्टम सीएचसी कुकदूर में कराया गया।
डॉक्टर ने रिपोर्ट में लिखा कि मौत का कारण गला दबाने से दम घुटना और मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी है। डॉक्टर ने इसे हत्या बताया।इसके बाद 27 अप्रैल को मृतक की पत्नी फिरोजन बाई, ससुर ईतवारी बैगा, साला फूलसाय बैगा, पुत्र तिरथराम और पुत्री बुधरिया बैगा के बयान दोबारा लिए गए। सभी ने बताया कि तुलसी राम को किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारपीट कर नर्सरी नाला के पानी में फेंक दिया। इससे उसकी मौत हुई।
पीएम रिपोर्ट के अनुसार, घटना 20 अप्रैल की रात 9 बजे से 23 अप्रैल दोपहर 12 बजे के बीच की हुई। मृतक के बेटे तिरथराम ने बताया कि 20 अप्रैल की रात पिता तुलसीराम धुर्वे घर नहीं लौटे। सोचा शादी में गए होंगे। सुबह मां से पूछा तो पता चला कि वे रात से घर नहीं आए। बाद में तुलसीराम की लाश चेकडेम में मिली।

Related Posts

Leave a Comment