भालू के हमले से महिला हुई घायल, तेंदूपत्ता तोड़ने गई हुई थी जंगल ,112 की मदद से अस्पताल के लिए किया गया रवाना

by Kakajee News

 

कोरबा। जिले के बालको थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेला के टापरा गांव में एक 65 वर्षीय महिला चंद्रमती राठिया पर भालू ने हमला कर दिया। महिला तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गई थी, जब भालू ने उस पर हमला किया, जिससे उसका बायां हाथ बुरी तरह घायल हो गया। डायल 112 की कोबरा-01 टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
65 वर्षीय महिला चंद्रमती राठिया पर भालू ने हमला किया, जब वह जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रही थी। महिला का बायां हाथ बुरी तरह घायल हो गया और वह खून से लथपथ हालत में जंगल में पड़ी मिली।डायल 112 की कोबरा-01 टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।
घटना ने वन विभाग की अनदेखी को उजागर कर दिया है, क्योंकि तेंदूपत्ता सीजन के दौरान जंगलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि तेंदूपत्ता सीजन में जंगलों में गश्त बढ़ाई जाए और ग्रामीणों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
घायल 65 वर्षीय महिला चंद्रमती राठिया ने बताया कि गांव से लगे जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई हुई थी अचानक भालू ने हमला किया उसके बाद वह चीख पुकार बचाने लगी तब जाकर भालू मौके से फरार हो नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी। इससे पहले भी तेंदू पत्ता तूने वह आई हुई है लेकिन पहली बार भालू से उसका सामना हुआ है जिसे देखकर वो।डरी सहमी हुई है
शनिवार की दोपहर तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर जंगली सूअर ने किया हमला-तीन घायल में से एक की हालत गंभीर है कोरबा जिले के ग्राम गुरसिया बीट के नेटीभैसा जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक जंगली सूअर ने हमला कर दिया था।

जिनमें 18 वर्षीय सुहानी (पिता जय करण), 42 वर्षीय पवारो बाई (पति हीरा) और 80 वर्षीय गंभीर साय (पिता कुमार साय) घायल हुए थे।

गर्मी के मौसम आते हैं अक्सर जंगली जीव जंतु के हमले की घटना सामने आते रहती है इसे लेकर वन विभाग भी जंगल से लगे गांव पर निगरानी रखी हुई है वही मुनादी भी किया जाता है।

Related Posts

Leave a Comment