कोरबा। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहा कार और बाइक में जबरजस्त भिड़ंत हो गया इस हादसे में एक कि घटना स्थल पर ही मौत हो गई वही दूसरा घायल है
बताया जा रहा है कि पति पत्नी बाइक पर सवार थे है हादसे में पति की मौत हो गई वही पत्नी घायल है जिन्हें राहगीरों की मदद से 112 के माध्यम से अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
बताया जा रहा है कि घटना कटघोरा थाना के लखनपुर मुख्य मार्ग के पास घटी कार सवार डस्टर तेज रफ्तार में था और बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया हादसे में कार के चालक को आई मामूली चोंटे आई है।
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई और इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे पुलिस वालों ने मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक कटघोरा पास के ही गांव विजयपुर ग्राम रहने वाला है और किसी काम से कटघोरा जा रहे थे।
मृतक 38 वर्षीय प्रताप पटेल और उसकी पत्नी 35 वर्षीय सुशीला पटेल सामान खरीदारी करने अपने गांव से कटघोरा जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार कार सीधे ठोकर मार कर अपनी चपेट में ले लिया इस हादसे कार चालक को राजगीरों ने पकड़ लिया और इसकी सूचना 112 को दी गई।
मृतक प्रताप पटेल खेती किसानी का काम करता है और जहां अपने पत्नी और बच्चों का भरण पोषण करते आ रहा था परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है वहीं सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
कटघोरा थाना पुलिस की माने तो हादसे के बाद चालक को पकड़ लिया गया है वही शव का पंचनामा कार्यवाही आगे की कार्यवाही की जा रही है
